Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurUdaipur City Railway Station Will Be Developed On The Lines Of Airport, IRSDC Has Prepared A Proposalलेकसिटी को मिली सौगात: एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन, IRSDC ने तैयार किया प्रस्तावउदयपुर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकउदयपुर रेलवे स्टेशन।लेकसिटी उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन को अब एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम की ओर से इस योजना को तैयार किया गया है। जिसके तहत उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम के एम डी एस. लोहिया ने बताया कि देशभर में 125 स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना शुरू की गई है। जिसमें उदयपुर स्टेशन को भी इसमें शामिल किया गया है।जिसके तहत पुराने हो चुके उदयपुर स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। ताकि आने वाला हर पर्यटक और अधिक आरामदायक और सुरक्षित महसूस कर सकें। लोहिया ने बताया कि इसके लिए 6 अगस्त को प्रीपेड बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं बोली जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त होगी। जिसके बाद विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा।प्रस्तावित उदयपुर रेलवे स्टेशन।ये विकास कार्य प्रस्तावितपुनर्विकास में एक नई ईस्ट-साइड एंट्री स्टेशन बिल्डिंग की परिकल्पना की गई है। जिसमें रेलवे अंडर-ब्रिज के माध्यम से नई ईस्ट-वेस्ट रोड कनेक्टिविटी की योजना है। पैदल मार्गों के नेटवर्क के माध्यम से वाणिज्यिक भूमि से आईएसबीटी के साथ कनेक्टिविटी, स्टेशन में प्रवेश - निकास के लिए अलग व्यवस्था और सभी यात्रियों के लिए आसान साइनेज भी इसमें शामिल है।
Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 18:33 UTC