लेना है बाइकाथन में हिस्सा तो फटाफट कराइए रजिस्ट्रेशन - News Summed Up

लेना है बाइकाथन में हिस्सा तो फटाफट कराइए रजिस्ट्रेशन


प्रयागराज ब्यूरो । फन और फिटनेस के मैजिकल इवेंट बाइकाथन का हिस्सा बनना है तो देत मत करिए। बिना सोचे समझे तत्काल अपना रजिस्ट्रेशन कराइए। रजिस्ट्रेशन फार्म आपको शहर में तमाम जगहों पर उपलब्ध हो जाएंगे। जो प्लेस आपके घर के नजदीक हो वहां से आप रजिस्ट्रेशन फार्म कलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के 7 पीडी टंडन रोड स्थित आफिस से भी फार्म कलेक्ट किया जा सकता है।सभी को मिलेगी किटइस साल बाइकाथन का आयोजन तीन सितंबर को पुलिस लाइन ग्राउंड से होने जा रहा है। साइकिल रैली मार्निंग में सात बजे ग्राउंड से निकलेगी और अपने निर्धारित रूट होकर गुजरेगी। दस किमी लंबी यह रैली वापस पुलिस लाइन ग्राउंड पर ही समाप्त होगी। जो भी इस इवेंट का हिस्सा बनेगा उसे किट के रूप में टीशर्ट और कैप प्रदान की जाएगी। बाइकाथन के इस सीजन का प्रचार प्रसार रेड एफएम 93.5 पर भी किया जा रहा है।ऑनलाइन भी करा सकते हैं रजिस्टे्रशनबाइकाथन में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऑनलाइन भी आप्शन उपलब्ध है। इसके लिए ढ्ढहृश्वङ्गञ्जक्चढ्ढ्यश्व्रञ्ज॥ह्रहृ.ष्टह्ररू पर लागिन करना होगा। इवेंट के बारे मेें अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर ७३१११९२६८५ पर सुबह दस से शाम 6 बजे तक कॉल किया जा सकता है। इवेंट के दौरान पार्टिसिपेंट्स को रिफ्रेशमेंट भी दिया जाएगा। आप लकी ड्रा के जरिए आकर्षक प्राइज भी जीत सकते हैं।रेस नही है यह रैली हैबता दें कि बाइकाथन का आयोजन किसी प्रकार की साइकिल रेस को प्रमोट नही करता है। यह केवल एक रैली और इसका मकसद लोगो ंको साइकिलिंग के लिए प्रेरित करना है। जिससे वह फिजिकली फिट रहें और पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी सोसायटी को मैसेज दे सकें। इसमें भाग लेने वालों को 10 किमी के रूट को नार्मली साइकिल चलाकर पूरा करना है। इसमें रेस लगाकर नंबर लाने का कोई कांसेप्ट नही है।साइकिल चलाने से मिलती है एनर्जीमेरे लिए साइकिल चलाना किसी फन से कम नही है। बैंक के काम से फुर्सत मिलती है तो पैडल मारना शुरू कर देता हूं। हमारी ओर से भी साइकिलिंग को प्रमोट करने के लिए इवेंट होते हैं और उसमें मैं और मेरे कुलीग्स साइकिलिंग करते हैं। पहले साइकिल का यूज साधन की तरह होता था लेकिन अब यह फिटनेस पाने का एक सफल जरिया बन गई है। देखा जाए तो प्रत्येक घर में आपको साइकिल मिल जाएगी। लोग अपने घर में स्टाइलिश और महंगी साइकिल भी रखते हैं। खासकर युवाओं में साइकिल का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। मेरा मानना है कि लोगों को वर्तमान में साइकिलिंग जरूर करना चाहिए। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के इस आयोजन केजरिए पब्लिक को साइकिलिंग के बारे में प्रेरित करना अच्छा कदम है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को भाग लेकर खुद और सोसायटी के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।समीर गांधी, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई मेन ब्रांच प्रयागराज


Source: Dainik Jagran August 20, 2023 07:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */