हुमा कुरैशी ने खुद के बाल काटने वाला वीडियो शेयर किया। (फोटो-वीडियो साभारः हुमा कुरैशी के सोशल मीडिया अकाउंट से)हुमा कुरैशी ने खुद के बाल काटने वाला वीडियो शेयर किया। (फोटो-वीडियो साभारः हुमा कुरैशी के सोशल मीडिया अकाउंट से)दैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 10:21 AM ISTमुंबई. देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को खुद के लिए हेयरड्रेसर बनना पड़ा। बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने सिर के बाल काटती दिखीं। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने हेयरकट के बाद का अपना एक फोटो भी शेयर किया। जिसमें उनका नया हेयरस्टाइल भी नजर आया, जो काफी कुछ 'साधना कट' की तरह लग रहा है।अपने शेयर किए फोटो में हुमा अपने कटे हुए बालों को भी हाथ में लिए नजर आईं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'फिलहाल मैं एक हज्जाम उर्फ हेयरड्रेसर बनने का प्रशिक्षण ले रही हूं। कोई बाल कटवाना चाहता है क्या?? ?#fringebangs #haircut #quarantine #quarantinelife #socialdistancing #lockdown'कई सेलेब्स ने दिया रिएक्शनहुमा कुरैशी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'बहन मुझे भी ट्रिम चाहिए।' तब उन्हें जवाब देते हुए हुमा ने लिखा, 'इस लॉकडाउन के समाप्त होते ही अनुष्का तुम मेरी पहली ग्राहक होगी'। अदिति राव हैदरी ने उनकी इस पोस्ट पर 'हाहाहाहा' लिखा। वहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अविश्वसनीय, तुम खुद अपने बाल काट लेती हो।'
Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 13:38 UTC