लॉकडाउन के बीच बिहार में नाबालिग ने भूख से तड़पती मां के लिए चोरी की, जज ने गुनाह माफ कर राशन और कपड़े दिलवाए - Dainik Bhaskar - News Summed Up

लॉकडाउन के बीच बिहार में नाबालिग ने भूख से तड़पती मां के लिए चोरी की, जज ने गुनाह माफ कर राशन और कपड़े दिलवाए - Dainik Bhaskar


किशोर न्यायालय के जज ने आरोपी के परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का आदेश दियाबेहतर भविष्य और हितों को ध्यान में रखते हुए जज ने किशोर को आरोपों से मुक्त कर दियादैनिक भास्कर Apr 18, 2020, 04:09 PM ISTनालंदा. कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण गरीबों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। मुश्किल घड़ी में कुछ लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने भी आ रहे हैं। ऐसा ही मामला बिहार के नालंदा जिले में सामने आया है। शुक्रवार को यहां के बिहारशरीफ में चोरी के आरोप में एक नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। उसने भूख से तड़प रही मां के लिए खाना जुटाने के लिए पिछले दिनों चोरी की थी। जज को यह बात पता चली तो उन्होंने आरोपी को सजा की बजाय राशन और उसकी विक्षिप्त मां लिए कपड़े दिलाए।पुलिस ने इस्लामपुर में रहने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर जज मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट में पेश किया था। उन्होंने किशोर की मजबूरी समझते हुए उसे आरोपों से मुक्त कर दिया। साथ ही अधिकारियों को उसे हर संभव मदद और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ देने का आदेश दिया। अदालत ने हर 4 महीने में किशोर से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। इसके अलावा जज ने बीडीओ को परिवार को राशन कार्ड, सभी सदस्यों के आधार कार्ड, किशोर की मां को विधवा पेंशन, गृह निर्माण के लिए अनुदान राशि समेत सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कराने के लिए कहा है।किशोर के पिता दुनिया में नहीं, मां विक्षिप्तकिशोर के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी मां विक्षिप्त हो गई। मां की स्थिति ऐसी है कि वह पूरी तरह से बेटे पर निर्भर है। किशोर का एक छोटा भाई भी है। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी किशोर पर है। परिवार एक झोपड़ीनुमा घर में रहता है और उनके सामने खाने-पीने का संकट है।


Source: Dainik Bhaskar April 18, 2020 08:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */