दैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 05:56 PM ISTमुंबई. एक्ट्रेस नीना गुप्ता लॉकडाउन के चलते मुक्तेश्वर में अपने परिवार के साथ समय गुजार रही हैं। जिस दौरान नीना अपनी मजेदार होम स्टे डायरी भी फैंस के साथ लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में नीना ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो पति विवेक मेहरा का हेयर कट करती दिख रही हैं। इसके पहले अनुष्का शर्मा विराट के और सोनम कपूर भी पति के लिए हेयर ड्रेसर बन चुकी हैं।अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘पंचायत’ एक्ट्रेस नीना ने हेयर ड्रेसर बने हुए अपने इंस्टाग्राम से तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीना हाथों में कैंची लिए हुए और आखों में चश्मा लगाए हुए काफी गंभीरता से विवेक मेहरा के बाल काटती दिख रही हैं वहीं विवेक भी कंधो पर गमछा लगाए हुए बैठे हुए हैं। इस तस्वीर के साथ नीना लिखती हैं, ‘एहसान चुकाओ, फ्री में कुछ नहीं मिलता’।नीना लॉकडाउन के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं जिसके चलते वो फैंस के साथ लगातार मजेदार तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ‘पंचायत’ को स्टार रघुबीर यादव के साथ वाली थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में दोनों बेहद यंग दिख रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पति से चंपी करवाते हुए भी तस्वीर डाली थी।
Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 11:03 UTC