टाटा की इस कार पर आप घर बैठे 25,000 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं। इस कार को कंपनी ने हाल ही में BS6 इंजन के साथ पेश किया था। डिस्काउंट पाने के लिए आपको यह कार टाटा के डिजिटल सेल्स प्लेटफॉर्म से खरीदनी होगी।टाटा टिआगो पर ₹20,000 तक छूटटाटा टिआगो पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट पाने का मौका है। यह कार आप घर बैठे टाटा के डिजिटल सेल प्लेटफॉर्म से ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी आपके डोर स्टेप पर यह कार डिलिवर करेगी। यह कार सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आती है।नोट- कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट अलग अलग शहरों में अलग अलग हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
Source: Navbharat Times April 17, 2020 09:37 UTC