लॉकडाउन में चोरी / पढ़ाई करते सो गई छात्रा, गेट खुला देख मोबाइल, एलसीडी, जेवर और नकदी ले गए चोर - News Summed Up

लॉकडाउन में चोरी / पढ़ाई करते सो गई छात्रा, गेट खुला देख मोबाइल, एलसीडी, जेवर और नकदी ले गए चोर


लसूड़िया पुलिस ने एसआर कंपाउंड लसूड़िया मोरी निवासी पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कियापीड़ित के अनुसार घटना 10 अप्रैल की है, पढ़ते समय रात 2 बजे अचानक उसकी नींद लग गई थीदैनिक भास्कर May 08, 2020, 11:47 AM ISTइंदौर. एसआर कंपाउंड में पढ़ाई करते हुए एक छात्रा की रात 2 बजे नींद लग गई। सुबह देखा तो उसका मोबाइल और जेवर नहीं थे। पीड़ित ने घटना के बाद पुलिस को आवेदन दिया, लेकिन एक महीने बाद उसका केस दर्ज हुआ।लसूड़िया पुलिस ने एसआर कंपाउंड लसूड़िया मोरी निवासी 24 वर्षीय रीना अहिरवार की रिपोर्ट पर चोरी का केस दर्ज किया है। रीना ने बताया कि घटना 10 अप्रैल की रात की है। उसके पिताजी एसआर कंपाउंड में नौकरी करते हैं। इसलिए रात को वह भी अपने भाई गौतम और मां के साथ पिताजी के कमरे पर चली गई। रातभर पढ़ाई करती रही और भाई-मां सो गए। रात 2 बजे रीना की भी नींद लग गई। उसके रजिस्टर के पास ही मोबाइल रखा हुआ था। सुबह उठकर देखा तो घर में चोरी हो चुकी थी। चोर घर के खुले दरवाजे से मोबाइल, एलसीडी, जेवरात और 5 हजार रुपए चुराकर ले गए।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2020 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */