लॉकडाउन / अस्पताल के सामने मिला 500 रुपए का नोट आरक्षक का निकला, दवाई के लिए पर्स से रुपए निकालते समय गिरा था - News Summed Up

लॉकडाउन / अस्पताल के सामने मिला 500 रुपए का नोट आरक्षक का निकला, दवाई के लिए पर्स से रुपए निकालते समय गिरा था


पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी जांचे तो एक व्यक्ति जेब से पर्स निकालते दिखापर्स से पैसे निकालते वक्त नोट गिर गया था, इस घटना को लेकर पुलिस ने सभी को समझाइश दीदैनिक भास्कर Apr 18, 2020, 05:15 PM ISTइंदौर. शहर समेत आसपास के जिलों में लगातार सड़क पर नोट मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को शहर के गीता भवन मंदिर के पास भी 500 रुपए का नोट पड़ा देख लोगों में डर समां गया। नोट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं। सूचना के बाद पुलिस ने नोट जब्त कर जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। नोट एक आरक्षण का निकला, जो मेडिकल में दवाई लेने पहुंचे थे। पर्स निकालते समय उनके जेब से नोट गिर गया था। पुलिस ने ऐसी किसी भी अफवाह से लोगों को बचने की सलाह दी है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिली थी कि गीता भवन स्थित मित्तल महिला एवं शिशु अस्पताल के गेट के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति ने 500 रुपए का नोट फेंका है। इस पर निरीक्षक विनोद कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे और अस्पताल के गेट पर पड़े 500 के नोट को सैनिटाइज कर थाने ले आए। एसपी युसुफ कुरैशी को बताया मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी जांचे तो एक व्यक्ति जेब से पर्स निकालते दिखा। पर्स निकालते समय एक नोट भी गिरता दिखाई दिया। पड़ताल करने पर पास ही एक कार दिखाई दी। कार के आधार पर पता चला कि उक्त व्यक्ति आरक्षक प्रमोद कुमार है, जो थाना कुक्षी जिला धार में पदस्थ है। इसके बाद उससे संपर्क किया गया।पत्नी को लेकर अस्पताल आया था आरक्षकपूछताछ में पता चला कि आरक्षक ने पत्नी की डिलीवरी के लिए अवकाश लिया है और वह अभी मालवा मील क्षेत्र में रह रहा है। पूर्ण लाॅकडाउन के कारण उसने तुकोगंज थाने पर आमद दी है। वह डिलीवरी के लिए पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा था। गेट के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई ली थी। पर्स से पैसे निकालते वक्त वह नोट गिर गया था। इस घटना को लेकर पुलिस ने सभी को समझाइश दी है कि बिना किसी ठोस सबूत के अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर ऐसी कहीं कोई घटना हुई है तो उसे तत्काल पुलिस को बताएं।


Source: Dainik Bhaskar April 18, 2020 05:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */