लोकनायक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर लगी आग, मचा हड़कंप - News Summed Up

लोकनायक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर लगी आग, मचा हड़कंप


जागरण संवाददाता, नई दिल्ली:दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल लोकनायक में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर बने कमरे के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग का धुआं जैसे ही वार्ड में पहुंचा तो डॉक्टर और नर्स ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वार्ड में भर्ती 24 महिलाओं व उनके नवजात शिशुओं को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर तत्काल काबू पा लिया। इससे किसी को कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।लोकनायक अस्पताल की इमरजेंसी प्रभारी डॉ. रितु सक्सेना ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर बने कमरे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। अस्पताल परिसर के कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से आग को बुझाया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा वार्ड में 24 महिलाओं का इलाज चल रहा था। उनके नवजात शिशु भी उनके साथ थे। उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आग के कारण अस्पताल में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, जिन तारों में आग लगी थी उन्हें सही कराया जा रहा है।Posted By: Jagranडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 14, 2020 21:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */