लोकसभा चुनाव / करनाल से भाजपा का टिकट न मिलने पर अरविंद शर्मा कांग्रेस में कर सकते हैं वापसी, चर्चाएं तेज - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / करनाल से भाजपा का टिकट न मिलने पर अरविंद शर्मा कांग्रेस में कर सकते हैं वापसी, चर्चाएं तेज


कांग्रेस या जजपा में जाने की अभी तक की बातों को पूर्व सांसद अरविंद शर्मा ने अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि वर्कर्स की राय ले रहे हैं। दो दिन में ही कोई फैसला लेंगे। भाजपा से टिकट न मिलने के बाद से शर्मा दिल्ली में डटे हैं। सबसे बड़ी चिंता बार-बार पार्टी बदलने से जनता में खराब मैसेज जाने की है। इसलिए वह जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहते।कयास हैं कि भाजपा अरविंद शर्मा को रोहतक लोकसभा से दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ा सकती है। हालांकि अरविंद शर्मा ने वहां से लड़ने से इनकार कर दिया है। उनकी प्राथमिकता करनाल सीट पर थी। चर्चा है कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, भूपेंद्र हुड्डा और अशोक तंवर के साथ अरविंद शर्मा संपर्क में हैं। हालांकि वे इस बात से मना कर रहे हैं। भाजपा द्वारा उन्हें करनाल लोकसभा से दरकिनार कर दिए जाने के बाद उनके लिए संकट खड़ा हो गया है कि वे अपना अगला कदम क्या उठाएं।


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2019 06:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */