पिछले दो चुनावों बीजेपी को विपक्ष के वोटों में बिखराव का फायदा मिला. आज अमित शाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में थे जहां पिछले दो चुनावों में बीजेपी को करीब शत प्रतिशत कामयाबी मिली थी. यूपी में 2014 चुनाव में किस पार्टी का कितना वोट शेयर2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42.30 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 80 में से 71 सीटें जीती थीं. सपा को पिछली बार की तुलना में 18 सीटें कम मिलीं तो बसपा को 20 सीटों का घाटा उठाना पड़ा. बसपा के वोट शेयर में 7.82 प्रतिशत की कमी और सपा के वोट शेयर में 1.06 प्रतिशत की कमी थी.
Source: NDTV February 06, 2019 17:04 UTC