लोकसभा चुनाव 2019 : साउथ गोवा सीट के लिए एल्विस गोम्स 'आप' के उम्मीदवार घोषित - News Summed Up

लोकसभा चुनाव 2019 : साउथ गोवा सीट के लिए एल्विस गोम्स 'आप' के उम्मीदवार घोषित


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने साउथ गोवा के प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने एल्विस गोम्स को साउथ गोवा से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. आम आदमी पार्टी के गोवा प्रभारी दुर्गेश पाठक ने एक बयान में कहा है कि कि लगभग दो महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ( PAC) ने साउथ गोवा से अपने प्रत्याशी के रूप में एल्विस गोम्स को चुना है.


Source: NDTV February 06, 2019 15:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */