Hindi NewsLocalPunjabJalandharAccused Of Murder In Hoshiarpur, Arrested From Jalandhar, Including A Country made Pistol, Was Waiting For A Partner On ActivaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवारदात से पहले हत्थे चढ़ा: होशियारपुर में हत्या का आरोपी जालंधर से देसी पिस्टल समेत अरेस्ट, एक्टिवा पर साथी का इंतजार कर रहा थाजालंधर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकपकड़ा गया आरोपी पुलिस पार्टी के साथ।होशियारपुर में हत्या के केस में नामजद आरोपी को जालंधर में पुलिस ने देसी पिस्टल (7.65 MM) समेत अरेस्ट कर लिया। उससे 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। वह गांधी वनीता आश्रम के नजदीक खाली प्लाट में एक्टिवा में बैठकर अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा था ताकि वारदात को अंजाम दे सके। फिलहाल पुलिस अब अदालत से 2 दिन का रिमांड लेकर उससे इसके बारे में थाने में पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।थाना डिवीजन 2 के SHO इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि ASI बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ फुटबॉल चौक पर मौजूद थे। वहां मुखबिरी मिलने के बाद वो गांधी वनीता आश्रम के पास खाली प्लाट में पहुंचे। वहां से एक्टिवा नंबर PB07BT0562 पर बैठे होशियारपुर के डुगाना रोड दशमेश नगर की गली नंबर 11 के रहने वाले महावीर थापर उर्फ विक्की को अरेस्ट किया गया। तलाशी लेने पर उससे यह अवैध हथियार बरामद किए गए।पुलिस पूछताछ में पता चला कि महावीर थापर उर्फ विक्की के खिलाफ होशियारपुर के थाना चब्बेवाल में हत्या का केस दर्ज हैं। वहीं, होशियारपुर के थाना माडल टाउन में उस पर NDPS का भी पर्चा है। उसके क्रिमिनल रिकॉर्ड के बारे में जालंधर पुलिस होशियारपुर पुलिस से रिकॉर्ड पता कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 10:41 UTC