स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी। ईशान ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए।ईशान के अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसा लग रहा था कि ईशान अलग पिच पर और टीम के अन्य बल्लेबाज अलग पिच पर खेल रहे हों। मैच के बाद ईशान ने बताया कि मुश्किल पिच पर उन्होंने कैसै बल्लेबाजी की।मैं बस सिंपल खेल रहा था ईशान ने कहा, "मुझे लगता है कि शुरुआत में विकेट उतना आसान नहीं था, लेकिन कभी-कभी आपको बस अपने खेल पर, अपने शॉट्स पर भरोसा रखना होता है। अपनी ताकत पर फोकस करना होता है। मैं बस सिंपल खेल रहा था, गेंद पर नजर रख रहा था और फील्डिंग के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा था। उन्हें जितना हो सके उतना दौड़ाने की कोशिश कर रहा था। मुझे लगता है कि यह मेरे पक्ष में काफी अच्छा काम किया।"ऑफ-साइड गेम पर काफी काम किया आपने ऑफ-साइड पर ज्यादा ध्यान दिया, "क्या यह कोई योजना थी? इस सवाल के जवाब में भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, मुझे लगता है कि मैंने अपने ऑफ-साइड गेम पर काफी काम किया है और अगर मैं ऑफ-साइड पर अच्छे शॉट खेलता हूं तो मुझे वो गेंदें मिलेंगी जहां मैं चाहता हूं। इसलिए मैं बस गैप में शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था क्योंकि यह एक बड़ी बाउंड्री है। जब मैदान बड़ा होता है तो गैप भी बड़े होते हैं। जैसा कि मैंने कहा, गैप में शॉट लगाने की कोशिश कर रहा था, कम से कम दो रन लेने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि विकेट आसान नहीं था। मेरे दिमाग में यह था कि हमें 160-170 रन का स्कोर बनाना है और यह हमारे लिए बहुत अच्छा स्कोर होगा।"
Source: Dainik Jagran February 15, 2026 21:34 UTC