विभिन्न पंचायतों में 117010 लोगों की हुई मेडिकल स्क्रीनिग - News Summed Up

विभिन्न पंचायतों में 117010 लोगों की हुई मेडिकल स्क्रीनिग


विभिन्न पंचायतों में 117010 लोगों की हुई मेडिकल स्क्रीनिगरांची जिला के ग्रामीण इलाकों में व्यापक तरीके से कोरोना संक्रमण को फैलन से रोकने की कोशिश की जा रही है।जागरण संवाददाता रांची : रांची जिला के ग्रामीण इलाकों में व्यापक तरीके से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एंटीजन टेस्ट अभियान जारी है। कोविड संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए घर-घर सर्वे और जांच का कार्य पंचायत स्तर पर लगातार किया जा रहा है। रांची जिले के विभिन्न पंचायतों में 117010 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिग की गई। इनमें 3549 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। कुल 27 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। 27 लोग होम आइसोलेशन में हैं।अभियान में जुटीं दो अलग-अलग टीमगावों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कम्युनिकेशन प्लान बनाया गया है। इसके तहत पंचायत स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई है। एक टीम घर-घर सर्वे और जांच कर संक्रमित की पहचान कर उन्हें कोविड केयर सेंटर अथवा होम आइसोलेशन में रखने का कार्य कर रही है। टीम को जांच के बाद गंभीर लक्षण वाले संक्रमित व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का निदेश दिया गया है। इन दोनों टीमों के जरिए कोशिश की जा रही है ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जाए। टीमों में शामिल सदस्यों को भी विशेष प्रशिक्षण के साथ निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न प्रखंडों में स्क्रीनिग/ एंटीजन टेस्टअनगड़ा - 10596/410बेड़ो - 4861/124बुंडू - 5785/321बुढ़मू - 6950/54चान्हो - 11286/194इटकी - 2378/47कांके - 17239/32खलारी - 3349/154लापुंग - 2294/145मांडर -8855/148नगड़ी - 6748/107नामकुम - 3538/144ओरमांझी - 8375/189राहे - 3466/116रातू - 2042/298सिल्ली - 7965/302सोनाहातू - 3425/112तमाड़ - 8208/272्रशॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 26, 2021 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */