विराट को यूं ही नहीं मिली 'विराट' उपलब्धियां, उनकी मेहनत ने दिलाया ये मुकाम, जानिए कैसे बन गए मिशाल - News Summed Up

विराट को यूं ही नहीं मिली 'विराट' उपलब्धियां, उनकी मेहनत ने दिलाया ये मुकाम, जानिए कैसे बन गए मिशाल


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज यानी 5 नवंबर 2022 को 34 साल के हो गए। शनिवार को विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को जन्मे विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया का वो नायाब सितारा है जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। टेस्ट क्रिकेट हो चाहे वनडे या फिर टी20 क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में विराट की तूती बोलती है। बता दें कि विराट कोहली के नेतृत्व में भारत की अंडर-19 टीम विश्व विजेता बनी थी। लेकिन इतना मलाल जरूर है किविराट कोहली बतौर कप्तान आईसीसी इवेंट में खिताब नहीं जीत सके।भले ही विराट कोहली टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला पाये, लेकिन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, फील्डिंग और कभी-कभार तो बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम को कभी भी अपना सौ प्रतिशत देने से पीछे नहीं हटे। विराट को 2014 में टेस्ट टीम की कमान मिली, जिसके बाद उन्होंने टीम को विदेशी जमीन पर लडऩे के साथ जीतना भी सिखाया। टीम इंडिया ने विराट की कप्तानी में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। बता दें कि टीम इंडिया विराट की कप्तानी में टेस्ट में नंबर-1 टीम बनी, आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंची। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को उसकी जमीं पर हराया।2017 में उन्हें भारतीय टीम के सीमित ओवर की कप्तानी मिली। हालांकि यहां पर भी टीम उनकी कप्तानी में आईसी इवेंट में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई। एमएस धोनी के बाद विराट कोहली को भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान के रूप में गिना जाता है।अंडर-19 भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में वल्र्ड चैंपियन बनाने वाले विराट ने 20 अगस्त 2008 को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। जिसके बाद से करीब 4 सालों वह टीम के एक अहम सदस्य बनकर उभरे। हालांकि साल 2012 में विराट को फिटनेस का ऐसा बुखार चढ़ा कि अब तक वह उसे मेंटेन किए हुए हैं और टीम इंडिया के मौजूद ज्यादातर खिलाडिय़ों से सबसे ज्यादा फिट हैं। 2012 के बाद से विराट शायद ही फिटनेस की वजह से कोई मैच न खेल पाएं हों। विराट को कई दिग्गज क्रिकेटर्स टेस्ट क्रिकेट के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी देखते हैं।एमएस धोनी की कप्तानी में विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालांकि चीकू से किंग और ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बनने में विराट मेहनत भी खूब की है, वो दुनिया के हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा दयक है। कोहली यंग जनरेशन के लिए एक मिशाल हैं। 34 साल की उम्र में भी कोहली की फिटनेस लाजवाब है, वह अभी भी अपने से आधे उम्र के खिलाडिय़ों को टक्कर देते हैं।विराट कोहली का जन्म 15 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। विराट को उनके शुरुआती दिनों में साथी खिलाड़ी चीकू के नाम से बुलाते थे। ये नाम कॉमिक्स चंपक के एक कैरेक्टर का नाम है। विराट अपने 34वें जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वल्र्ड कप 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। विराट कोहली के बल्ले से इस टूर्नामेंट में जमकर रन निकल रहे हैं। विराट इस मेगा इवेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन के भी उभरे हैं।


Source: Dainik Bhaskar November 05, 2022 07:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */