विहिप सारण में निकालेगी शौर्य जागरण यात्रा - News Summed Up

विहिप सारण में निकालेगी शौर्य जागरण यात्रा


ऐप पर पढ़ेंछपरा, नगर प्रतिबिधि। विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बैठक शुरू हुई। प्रांत मंत्री राजकिशोर ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद उत्तर बिहार प्रांत के हर विभाग क्षेत्र में 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक शौर्य जागरण यात्रा निकाली जाएगी और हिन्दुओं को जगाने का काम किया जाएगा । इसी क्रम में सारण विभाग में भी यह यात्रा गोपालगंज से सीवान व छपरा के बीच निकाली जाएगी। यह यात्रा जिले के लगभग सभी प्रखंडों से गुजरते हुए आठ अक्टूबर को पटना में जाकर समाप्त होगी। संगठन द्वारा इस वर्ष किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते उन्होंने कार्यकत्ताओं को बताया । उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिन्दुओं के साथ सुनियोजित तरीके से हिंसा हो रही है। उत्तर बिहार प्रांत कोषाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष , सुमित सिंह ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा जब संगठन का विस्तार गांव - गांव तक होगा । इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे लगन के साथ एकजुट होकर काम करना होगा । अध्यक्षता जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने की। जिला संयोजक वसंत कुमार सिंह, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख प्रभात कुमार सिंह,जिला मठ मंदिर प्रमुख विकास भारती ,धनंजय कुमार , सेवा प्रमुख गौतम बंसल , कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह , नगर संयोजक अनुज कुमार , सह संयोजक रोहन भारती , पंकज कुमार सिंह , रिशुराज , अमित पटेल, रवि कुलभूषण , अखलेश मिश्रा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।


Source: Dainik Jagran August 07, 2023 14:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */