Hindi NewsLocalUttar pradeshMathuraMathura Vrindavan Garden Hotel Fire Accident Video Update | Mathura Newsवृंदावन में होटल में भीषण आग, 2 कर्मचारी जिंदा जले: 100 पर्यटकों को निकाला गया, बिना फायर विभाग की NOC के चल रहा था होटलमथुरा में गुरुवार तड़के वृंदावन के गार्डन होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आग होटल की ऊपरी मंजिल के गोदाम में लगी। फिर धीरे-धीरे यह नीचे तक पहुंचने लगी।हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस जवानों ने शव को होटल से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।तीन फ्लोर की बिल्डिंग, टॉप पर लगी आगहोटल की जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 3 फ्लोर की है। इसमें पहली में रेस्टोरेंट्स, दूसरी में किचन और तीसरी में गोदाम है। आग की शुरुआत गोदाम से हुई है। वहीं, इसी बिल्डिंग से सटी बगल में दूसरी ब्लॉक है, उसमें 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें सूरत और हिसार और जम्मू के पर्यटक ठहरे हुए थे। इनकी श्री मद भागवत कथा चल रही थी। ओडिशा के भागवत प्रवक्ता भागवत कर रहे थे। आज भागवत कथा का आखिरी दिन था। सुबह तड़के यह हादसा हो गया। होटल मथुरा वृंदावन रोड पर मुख्य मार्ग पर बना हुआ है।जिस होटल में आग लगी, उसके कैंपस में कई ब्लॉक में बिल्डिंग बनी है।26 अक्टूबर को होटल में आए थे यात्रीहोटल में ठहरे सूरत के यात्री कृष्ण सिंघल ने बताया कि सुबह 5 बजे तेज आवाज आने लगी। ऐसा लगा कहीं किसी से झगड़ा हो गया है। बिल्डिंग से नीचे आकर गार्डन में देखा तो होटल में आग दिखाई दी। फिर मैंने आपने साथ वालों को होटल में जाकर उठाना शुरू किया। हम इस होटल में 26 अक्टूबर से ठहरे हुए थे। हमारी भागवत चल रही थी। आज हवन होना था। साधु-संतो को भंडारे के लिए बुलाया था। आज शाम 5 बजे सूरत के लिए ट्रेन है।SP अभिषेक यादव ने बताया कि सुबह होटल के टॉप फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली। जिसकी बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। टॉप फ्लोर में गोदाम में दो कर्मचारी सो रहे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। होटल में ठहरे सभी यात्री सुरक्षित हैं। टॉप फ्लोर पर होटल के कागज-फाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा गया था। आग किन कारणों से लगी है। जांच की जा रही है।उन्होंने कहा का वृंदावन में फायर बिग्रेड के स्टेशन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही फायर स्टेशन का निर्माण हो जाएगा। जिससे मथुरा से फायर ब्रिगेड को न बुलाना पड़े।25 कमरों में ठहरे थे 100 पर्यटकआग का पता चलते ही आनन-फानन में 100 पर्यटकों को होटल से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया गया।टॉप फ्लोर पर स्टोर रूम था। इसमें रजाई-गद्दे जैसे सामान भी रखे हुए थे। इनमें आग इतनी तेजी से फैली की कर्मचारियों को भागने का मौका भी नहीं मिला।गोदाम में सो रहे थे दोनों, जिंदा जलकर मौतहोटल में जिन दो कर्मचारियों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त उमेश (30) निवासी मथुरा और वीरी सिंह (40) निवासी कासगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों स्टोर में ही सो रहे थे, वहां भड़की आग से इनको भागने का मौका नहीं मिला। दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी गंभीर झुलस गए हैं। वह किसी हालत में आग में फंसे इसका पता नहीं चल पाया है। यह होटल बसेरा ग्रुप का है।हादसे के बाद पर्यटकों ने होटल खाली कर दिया। सुबह सभी अपना सामान लेकर निकल गए।CFO प्रमोद वर्मा ने बताया कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग गोदाम में लगी। इसके बाद फैलती चली गई। इस बात की आशंका भी है कि किसी कर्मचारी ने बीड़ी सिगरेट पीकर तो नहीं फेंकी थी, जिससे आग लगी। होटल के CCTV को भी चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आग को कंट्रोल कर लिया गया है। इसके बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा।हादसे की तस्वीरें...ऊपरी फ्लोर से आग की तेज लपटें निकल रहीं थीं। यह फोटो काफी दूर से ली गई है।होटल की तीसरी मंजिल में आग लगी। वहां सो रहे कर्मचारियों को भागने तक का मौका नहीं मिला।होटल के सामने वाले ब्लॉक में आग लगी, जबकि साइड वाले में पर्यटक ठहरे हुए थे।CFO ने बताया कि आग पर काबू कर लिया गया है। होटल की सर्च के बाद आग लगने के कारणों का पता किया जाएगा।फायर बिग्रेड ने भी आने में देर की। वजह थी कि वह मथुरा से वृंदावन आई थी। वृंदावन में फायर स्टेशन नहीं है।हादसे के बाद सभी पर्यटकों ने होटल खाली कर दिया।हादसे के बाद पंडित चौकी को लेकर बाहर जा रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar November 03, 2022 09:13 UTC