Hindi NewsLocalUttar pradeshMathuraCongress State President Ajay Kumar Lallu Says In Vrindavan DM SSP Won The Panchayat Elections, Not The Candidatesवृन्दावन में कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी: प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बोले-पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं डीएम-एसपी जीतेमथुरा 5 घंटे पहलेकॉपी लिंककांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रभात फेरी का नेतृत्व किया।वृन्दावन में चल रहे कांग्रेस के दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोमवार को सुबह में प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम स्थल से शुरू हुई प्रभात फेरी फोगला आश्रम, हरि निकुंज, विद्यापीठ चौराहा, बांके बिहारी मार्ग, वनखण्डी महादेव, प्रताप बाजार, मथुरा गेट होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता के जयकारे भी लगाए।प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इसका नेतृत्व किया। उनके साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता प्रभात फेरी में शामिल हुए।महंगाई बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर योगी सरकार फेल: लल्लूकांग्रेस के दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार की देर शाम वृन्दावन पहुंचे। उन्होंने यहां योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज की सरकार मंहगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुददे पर पूरी तरह से विफल है। किसान परेशान हैं। 4 साल में जहरीली शराब से 500 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई है। कोरोना काल में ऑक्सीजन के अभाव में बड़ी संख्या में लोगों की डेथ हुई है।पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं डीएम,एसएसपी जीते: लल्लूजिला पंचायत चुनाव में भाजपा के द्वारा 67 सीट जितने के सवाल पर कहा कि प्रत्याशी न चुनाव लड़ा और न जीता है। बल्कि जिला पंचायत चुनाव भाजपा सरकार, डीएम और एसपी सभी जनपदों में लड़े हैं। रायबरेली सीट हारने पर कहा कि हमारी पार्टी ने प्रयास किया। चुनाव काफी मजबूती से लड़ा।भाजपा जनता के विश्वास को खो चुकी है: लल्लूजिस तरह से हमारे प्रत्याशियों को प्रताड़ित किया गया। उससे सरकार भले इस चुनाव में जीत दर्ज करा रही है लेकिन जनता के विश्वास को खो चुकी हैं। उनसे जब प्रशिक्षण शिविर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला विंग अध्यक्ष से हुई बदसलूकी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस बारें में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 05:56 UTC