आजीविका : आपकी राशि से चतुर्थ भाव से चंद्रदेव का गोचर आपको कुछ मानसिक अशांति दे सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र कुछ अप्रिय बदलाव संभव हैं। आपको धोखा मिलने की संभावनाएं हैं। मानसिक तनाव आपकी वाणी में कठोरता ला सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। छात्रों को अतिआत्मविश्वास के कारण हानि होगी।पारिवारिक जीवन : पारिवारिक वातावरण में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से आपका माता के साथ कुछ मतभेद होने की संभावना है। महत्वपूर्ण विषयों में पिता का मार्गदर्शन तथा सहयोग से लाभ होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त होगा, संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमजीवन में मधुरता बनी रहेगी।आर्थिक स्थिति : आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान बनाये रखें, किसी गलत निर्णय की वजह से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है, किसी भी प्रकार के जोख़िम से बचें।स्वास्थ्य : आपको कुछ मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। मन को एकाग्र तथा शांत रखने का प्रयास करें।उपाय : केले के पेड़ में जल अर्पित करें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ आपको आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times July 22, 2020 21:56 UTC