आजीविका : यदि संभव हो तो सभी महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए टाल दें। महत्वपूर्ण विषयों में अनुभवी व्यक्तियों की सलाह सहायक होगी। व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। छात्रों को एकाग्रता बनाये रखने में संघर्ष करना होगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय उचित नहीं है। अधूरे पड़े कार्यों को समाप्त करने का प्रयास करें। व्यापारिक यात्राएं कष्टप्रद हो सकती हैं।पारिवारिक जीवन : संतान के भविष्य के प्रति चिंतित रह सकते है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। पिता की सहायता तथा मार्गदर्शन से लाभ होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छोटे भाइयों से संबंधित कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे।आर्थिक स्थिति : आय बढ़ेगी, आर्थिक लाभ होगा। कोई जोखिम न लें। भूमि-भवन आदि कोई भी सौदा करने का यह सही समय नहीं है।स्वास्थ्य : चोट लग सकती है, वाहन चलते समय सावधानी रखें। मानसिक तनाव से बचें।उपाय : दुर्गा सप्तशती का पाठ श्रेष्ठ फलदायक होगा, सूर्य देव को जल अर्पित करें, व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times July 23, 2020 21:56 UTC