वृष राशिफल 22 अप्रैल 2021 : कारोबार में लाभ परिवार संग मिलेगी खुशी - News Summed Up

वृष राशिफल 22 अप्रैल 2021 : कारोबार में लाभ परिवार संग मिलेगी खुशी


आजीविका : वृष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सभी काम आसानी से बनते रहेंगे। किसी अटके काम के बन जाने से आत्मसंतोष महसूस करेंगे। किसी महिला सहकर्मी का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। कारोबार के मामले में आज का दिन मोटा अनाज का कारोबार करने वालों के लिए लाभकारी रहेगा। दवाइयों के कारोबार और ऋंगार समाग्री का काम करने वाले भी आज अच्छा मनुफा पाएंगे।पारिवारिक जीवन : घर गृहस्थी के मामले में आज का दिन खुशी देने वाला होगा। परिवार के साथ आज सुख पूर्वक समय बिताएंगे। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। दोपहर बाद कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। शाम के समय किसी मित्र या संबंधी से मिलकर या उनकी खबर जानकर तसल्ली होगी। अनमने मन से ही सही कुछ लोगों को शाम में किसी मांगलिक काम में शामिल होना पड़ सकता है।आज आपकी सेहत : सेहत के मामले में आज सितारे आपको सजग रहने की सलाह दे रहे हैं। समाजिक दूरी का पालन करें और भीड़ से दूरी रखें। अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें, तनाव से बचें।आज वृष राशि के उपाय : ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जप करें। चीनी और चावल का दान करें।


Source: Navbharat Times April 22, 2021 01:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */