Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurThe Impact Of The Nautpa Started In Udaipur, The Temperature Reached 39 Degrees After 10 Days. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवेदर अपडेट: उदयपुर में नौतपा का दिखने लगा असर, 10 दिन बाद तापमान पहुंचा 39 डिग्री पारउदयपुर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकउदयपुर में अलसुबह से सूर्यदेव के तल्ख मिजाज ने शहरवासियों को किया परेशान।लेकसिटी उदयपुर में मौसम परिवर्तन का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। नौतपा शुरू होने के साथ ही उदयपुर में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। बुधवार सुबह उदयपुर के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद उदयपुर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। जो पिछले 11 दिनों में सबसे अधिक है। वहीं सूर्यदेव के तल्ख मिजाज और गर्म हवाओं ने शहरवासियों को एक बार फिर परेशान कर दिया है। जबकि इससे पहले ताऊ ते की दस्तक के बाद उदयपुर का तापमान 19 मई को 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।41 डिग्री पार जाएगा उदयपुर का तापमानभारतीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में उदयपुर के तापमान में और बढ़ोतरी होगी। जिसकी वजह से उदयपुर समेत संभाग के कई अन्य जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। इसके साथ ही नए पश्चिमी विशोभ के सक्रिय होने से शनिवार तक उदयपुर में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी गिरने की संभावना भी बनी हुई है।नौतपा में इसलिए बढ़ता है पाराज्योतिषविदों का माना है कि जब सूर्य, चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है तो उसे प्रभाव में ले लेता है। सूर्य रोहिणी में वृषभ राशि में 10 से 20 डिग्री रहता है, तब नौतपा लगता है। सूर्य 15 दिन तक रोहिणी में रहते हैं। शुरुआती नौ दिनों को नौतपा कहा जाता हैै। नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर आती है। इसके चलते तापमान बढ़ता है।
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 04:30 UTC