Hindi NewsTech autoHow To Find Out If You Have Been Blocked By Someone On WhatsApp; Easy Processवॉट्सऐप टिप्स: क्या आपको किसी ने वॉट्सऐप पर कर दिया है ब्लॉक? इन 4 तरीकों से लगा सकते हैं पतानई दिल्ली 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकवॉट्सऐप पर आप किसी को मैसेज भेज रहे हैं, लेकिन वो उस तक नहीं पहुंच रहा। या फिर उसे वॉट्सऐप वीडियो कॉल नहीं लग रहा। तब आप मान सकते हैं कि शायद उसने आपको ब्लॉक कर दिया हो। हो सकता है कि ये काम अनजाने में हो गया है, लेकिन आप इसका पता अपने फोन से ही लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 4 बातें फॉलो करनी हैं...1. मैसेज पर ब्लू टिकजब आप किसी को वॉट्सऐप मैसेज भेजते हैं तो रिसीव होने पर मैसेज के नीचे दो ब्लू कलर बन जाते हैं। यदि कोई हमें ब्लॉक कर दें, तो ब्लॉक करने वाले व्यक्ति को हमारा मैसेज पहुंचता ही नहीं और इस वजह से मैसेज के नीचे सिर्फ सिंगल टिक ही बना रह जाता है।3. वॉइस और वीडियो कॉलअगर आपको किसी कॉन्टैक्ट ने ब्लॉक किया है तो उन्हें वीडियो या वॉइस कॉल करने पर वह फेल हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक तीनों स्टेप्स नेटवर्क प्रॉब्लम या प्राइवेसी सेटिंग्स के कारण भी हो सकते हैं।4. वॉट्सऐप ग्रुप बनाएंआखिरी स्टेप में आपको एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाना है। उस ग्रुप में उस कॉन्टैक्ट को जोड़ना है, जिसके बारे में आपको लगता है कि उसने आपको ब्लॉक किया है। इस दौरान अगर आपको 'couldn't add this contact on group' जैसा कोई मैसेज दिखाई दे, तो समझ जाइए कि आप ब्लॉक कर दिए गए हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 11:03 UTC