वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड ने बुधवार को नई कंपनी की गठन के बाद अपने दूसरे तिमाही नतीजे घोषित किए। जानकारी के लिए बता दें कि वोडाफोन पीएलसी ने पिछले साल अगस्त महीने में ही आइडिया सेल्युलर के साथ मर्जर कर लिया था।कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक 31 दिसंबर को खत्म हुए तिमाही के लिए कंपनी का कुल घाटा (टैक्स के बाद) 5,005 (699.49 मिलियन डॉलर) करोड़ रुपये रहा है। रिफाइनिटिव इकोन के डेटा के मुताबिक यह घाटा एनालिस्ट के अनुमान से कम है। एनालिस्ट ने 5,256 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया था। इस दौरान ऑपरेशन के जरिए कंपनी को 11,765 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। कंपनी ने कहा कि पिछले साल विलय के आधार पर तिमाही संख्या की तुलना नहीं की गई थी।Posted By: Nitesh
Source: Dainik Jagran February 06, 2019 12:22 UTC