Hindi NewsLocalRajasthanJaipurTonkIn Todarai Singh Town, Two Masked Youths Ran Away After Looting A Bag Full Of About 80 Rupees. व्यापारी से लूट: सुबह 6 बजे 80 हजार रुपए से भरा बैग लेकर पहुंचा व्यापारी, पहले मारपीट की और बाद में रुपए से भरा बैग लूटकर फरारटोंक 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकअस्पताल में भर्ती व्यापारी।टोडारायसिंह कस्बे में भूमि विकास बैंक के पास स्थित गल्ला व्यापारी से नकाबपोश दो बदमाशें ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी से करीब 80 हजार रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी आस-पास के व्यापारियों को मिलने के बाद उनमें आक्रोश फैल गया और एसडीएम को ज्ञापन सौंप दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।जानकारी के अनुसार टोडारायसिंह निवासी संजय जैन गल्ले का काम करता है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे दुकान पर गया था। इस दौरान उसके पास 80 हजार रुपए से भरा बैग था। व्यापारी ने अपनी दुकान खोली ही थी कि वहां दो जने आए और दुकानदार से मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। इस दौरान दुकानदार चिल्लाया तो आस-पास के लोग ओर व्यापारी कुछ लोग आए, लेकिन तब तक लुटेरे भाग छुटे थे। इसका पता लगने के बाद टोडारायसिंह थाना अधिकारी अमर सिंह, डीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड आदि मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। उधर आरोपियों के हमले में घायल हुए व्यापारी को टोडारायसिंह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं व्यापारियों ने 2 दिन में हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन व आंदोलन की चेतावनी दी।
Source: Dainik Bhaskar June 28, 2021 12:00 UTC