शख्स ने रची खुद के अपहरण की साजिश: भाई के मोबाइल पर आया मैसेज, कहा- 25 हजार चाहिए, लोकेशन ट्रैस कर रिश्तेदारों की मदद से रेलवे स्टेशन से पकड़ा - News Summed Up

शख्स ने रची खुद के अपहरण की साजिश: भाई के मोबाइल पर आया मैसेज, कहा- 25 हजार चाहिए, लोकेशन ट्रैस कर रिश्तेदारों की मदद से रेलवे स्टेशन से पकड़ा


Hindi NewsLocalMpRewaRewa Youth Hatched A Conspiracy To Kidnap Himselfशख्स ने रची खुद के अपहरण की साजिश: भाई के मोबाइल पर आया मैसेज, कहा- 25 हजार चाहिए, लोकेशन ट्रैस कर रिश्तेदारों की मदद से रेलवे स्टेशन से पकड़ारीवा 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकइनसेट में युवक और पनवार थाना की फाइल फोटो।रीवा के युवक ने कर्ज से परेशान होकर खुद के अपहरण की साजिश रच दी। युवक ने छोटे भाई के मोबाइल पर मैसेज किया। लिखा- मेरा अपहरण हो गया है, फिरौती के 25 हजार रुपए चाहिए। भाई अपनी भाभी को मैसेज फॉरवर्ड कर घटना बताई। इधर, भाभी ने तुरंत जवा थाना प्रभारी को सूचना दी। युवक पनवार थाने के खम्हरिया गांव का रहने वाला था। ऐसे में पनवार थाना प्रभारी उप निरीक्षक हीरा सिंह को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस को युवक ने बताया, वह कर्ज से परेशान था। पैसे कोई देने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में झूठी अपहरण की साजिश रच ली।साइबर सेल की मदद से युवक का मोबाइल नंबर ट्रैस किया, तो लोकेशन सतना में मिली। आनन-फानन में उसके रिश्तेदारों, आरपीएफ और जीआरपी की मदद से युवक को पकड़ लिया। इधर, कुछ देर बाद पनवार पुलिस सतना रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुपुर्दगी लेते हुए लेकर आई है।पनवार थाना प्रभारी ने बताया, राजाराम सिंह पटेल निवासी खम्हरिया बुधवार सुबह 10 बजे घर से बस में बैठकर रीवा पहुंचा। फिर रीवा बस स्टैंड से बस पकड़कर सतना रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से छोटे भाई के मोबाइल पर 25 हजार रुपए की फिरौती का मैसेज आया। मैसेज को भाई ने भाभी को भेज दिया। खबर ​सुनकर पत्नी के होश उड़ गए। आनन-फानन में पत्नी ने घर के सदस्यों को मामले की जानकारी दी। साथ ही, अपने मायके वालों को अपहरण की जानकारी दी।हरकत में आई पुलिसअपहरण की बात सुनकर पनवार पुलिस हरकत में आ गई। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। एसपी राकेश सिंह, एएसपी शिवकुमार वर्मा के निर्देश पर एसडीओपी सिरमौर पीएस परस्ते ने तुरंत टीम गठित कर युवक को खोजने के लिए टीम बनाई। इधर, रीवा साइबर सेल की मदद से युवक की आखि​री लोकेशन सतना रेलवे स्टेशन मिली। मोबाइल नंबर को ट्रैस कर एक टीम सतना भेजी गई।रिश्तेदारों ने खोजापुलिस टीम ने अपहृत युवक के रिश्तेदारों से संपर्क करते हुए आरपीएफ और जीआरपी सतना को सूचना भेजवाई। साथ ही, कुछ रिश्तेदार युवक को सतना रेलवे स्टेशन में खोजने लगे, तभी बुधवार रात करीब 9 बजे वह सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म क्रमांक 1 में बैठे देखकर रिश्तेदारों ने पुलिस को खबर कर दी।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 13:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */