Hindi NewsLocalBiharPatnaRohtas19 Arrested Including 6 Chieftains Having Liquor Party In Biharशराब पार्टी करते 6 मुखिया सहित 19 गिरफ्तार: रोहतास के एक घर में चल रही थी पार्टी, नशे की हालत में सभी दबोचे गए, अब चुनाव लड़ने पर भी खतरारोहतास 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकसभी मुखिया को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।रोहतास जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां शराब पार्टी करते हुए 6 मुखिया एवं एक पैक्स अध्यक्ष सहित 19 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। रोहतास जिला अंतर्गत दरिगांव थाना क्षेत्र के दरिगांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास एक आदमी के घर में स्थानीय मुखिया राजू पासवान सहित तीन मुखिया और दो मुखिया पति शराब पार्टी कर रहे थे।गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाईशराब पार्टी की गुप्त सूचना पुलिस को मिल गई और एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों के पास से दो पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस के साथ शराब भी बरामद की गई है। सासाराम SDPO अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ मुखिया का जमावड़ा लगा हुआ है और शराब पार्टी चल रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंचायत सरकार भवन में छापेमारी की गई, जहां से दरिगांव मुखिया राजू पासवान, हाटा (चेनारी) पंचायत के मुखिया पारस पासवान, आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, बिश्रामपुर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र सिंह, खुढ़नू पंचायत के मुखिया मुन्ना सिंह, चेनारी पंचायत के मुखिया राजवंश सिंह और सदोखर पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह के अलावा कुल 19 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।छापेमारी करती पुलिस।चुनाव के पहले तक नहीं छूट पाएंगे मुखिया जीSDPO ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी की जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। मौके से शराब के साथ दो पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिस्टल लाइसेंसी है। उसे सीज किया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। एक साथ इतने मुखिया सहित अन्य लोगों का जमावड़ा क्यों लगा हुआ था, इसकी भी जांच की जा रही है। SDPO ने यह भी कहा कि हमलोगों की कोशिश रहेगी कि ऐसे लोगों को चुनाव के पहले तक रिलीज ना किया जाए।
Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 17:22 UTC