Hindi NewsLocalBiharGayaBihar News; Electricity Will Be Stalled For 4 Hours In Gaya Cityशहर में 4 घंटे के लिए बत्ती गुल: गया शहर के लोग ध्यान दें...मेंटेनेंस के कारण ठप रहेगी बिजली, अपना जरूरी काम सुबह 11 बजे से पहले निपटा लेंगया 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकबिजली बाधित किए जाने के बाद दोपहर के तीन बजे के बाद फिर से बिजली सुचारु रूप से दी जाएगी।शहर के बड़े भूभाग में शनिवार को दिनभर बिजली नहीं रहेगी। बिजली सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक नहीं रहेगी। ऐसा बिजली विभाग का कहना है। इस बाबत विभाग की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। मेंटेनेंस के कार्य की वजह से बिजली बाधित की जा रही है।बिजली विभाग के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यपालक अभियंता अभिजीत सौरभ ने बताया कि मानपुर, अबगिला, वजीरगंज ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली 11 बजे से लेकर तीन तक पूरी तरह से बाधित रहेगी। इसका असर सिद्धार्थ पूरी कॉलोनी, लखीबाग, एसएस कॉलोनी, भदेजी, भदेजा, सीताकुंड, सुरही, सलेमपुर, भुसुंडा, नौरंगा, विष्णु विहार कॉलोनी, ग्रीन विहार कॉलोनी, अलीपुर, बुनियादगंज, अबगीला, जानिबिगहा, रसलपुर, आदि इलाके में बिजली नहीं रहेगी।11 बजे से लेकर 3 बजे तक भुसुंडा विद्युत शक्ति उपकेंद्र का 33 केवी का काम किया जाएगा। साथ ही 11 केवी वीसीबी व एबी स्वीच का काम मानपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में किया जाएगा। इसी दौरान अमर व टनकुप्पा विद्युत शक्ति उपकेंद्र्र की भी आपूर्ति भी बाधित रहेगी। इसकी वजह से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह से ठप रहेगी। बिजली के मरम्मत के कार्य को देखते हुए विभाग ने लोगों से अपील की है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग अपने आवश्यक कार्यों को निपटा लें और जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर कर लें। बिजली बाधित किए जाने के बाद दोपहर के तीन बजे के बाद फिर से बिजली सुचारु रूप से दी जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 02:37 UTC