शहीद की अनदेखी: शादी समारोह में दमदमा पहुंचे मुख्यमंत्री, गांव तक पहुंचने के बाद भी शहीद के परिजनों को सांत्वना देने नहीं पहुंचे - News Summed Up

शहीद की अनदेखी: शादी समारोह में दमदमा पहुंचे मुख्यमंत्री, गांव तक पहुंचने के बाद भी शहीद के परिजनों को सांत्वना देने नहीं पहुंचे


Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonThe Chief Minister Reached Damdama In The Wedding Ceremony, Even After Reaching The Village, Did Not Reach To Console The Family Members Of The Martyr. शहीद की अनदेखी: शादी समारोह में दमदमा पहुंचे मुख्यमंत्री, गांव तक पहुंचने के बाद भी शहीद के परिजनों को सांत्वना देने नहीं पहुंचेगुरुग्राम 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार शाम दमदमा गांव पहुंचे।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही नहीं शहीद की अंत्येष्टी में भी जिला प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं हुआ था शामिलदमदमा निवासी आकाश खटाना लांस नायक का लंबी बीमारी के बाद कश्मीर में हो गया था निधनहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार शाम गांव दमदमा में स्थित ताज होटल में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे। लेकिन दो कदम की दूरी पर हाल ही में शहीद हुए आकाश के घर तक नहीं गए। आकाश खटाना एक सप्ताह पहले ही जम्मू कश्मीर में तैनाती के दौरान बीमार होने के बाद शहीद हो गए थे। लेकिन उनके परिजनों को सांत्वना देने तक की सुध मुख्यमंत्री ने नहीं ली। इस बात को लेकर गांव दमदमा के लोगों में भारी रोष बना हुआ है। इसको लेकर गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री का विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।रविवार की शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गांव दमदमा में स्थित ताज होटल में एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे। इससे पहले सोहना देवीलाल स्टेडियम में उनका हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड तैयार किया जाना था। लेकिन लोगों को विरोध के चलते हेलीपेड को दोहला मोड पर बना दिया गया। करीब 3.30 बजे मुख्यमंत्री का काफिला गांव दमदमा में स्थित ताज होटल में पहुंचा और करीब आधा घंटा तक मुख्यमंत्री समारोह में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के दौरान गांव दमदमा के लोगों ने भारी रोष जताया है।गांव के निवासी व स्थानीय नेता सतवीर पहलवान ने बताया कि हाल ही में गांव का 24 वर्षीय आकाश खटाना देश के लिए शहीद हो गया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को भी सांत्वना देने तक नहीं पहुंचे। जबकि शहीद का घर होटल से दो कदम की ही दूरी पर था। हालांकि जिस दिन शहीद को शहादत दी गई थी उस दिन भी प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। जिसका ग्रामीणों ने भारी रोष प्रकट किया था। बताया जा रहा है गांव दमदमा में स्थित ताज होटल में मुख्यमंत्री के नजदीकी का शादी समारोह कार्यक्रम था जिसमें मुख्यमंत्री को शामिल होना था। इस मौके पर हलका विधायक कुंवर संजय सिंह उनके साथ मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 15:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */