Hindi NewsLocalPunjabJalandharIn Jalandhar, Minor Daughter Absconded With The Youth After Feeding Her Mother With The Medicine, Took The Mobile Along With Her. शादी के झांसे में फंसी: जालंधर में मां को खाने में बेहोशी की दवा खिला नाबालिग बेटी युवक संग फरार, मोबाइल भी साथ ले गईजालंधर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने फरार युवक व नाबालिग की लोकेशन ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। - प्रतीकात्मक फोटोजालंधर में 14 साल की लड़की एक युवक के झांसे में ऐसी फंसी कि मां को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर दे दी। इसके बाद वह युवक के साथ फरार हो गई। इसका पता तब चला, जब सुबह मां की नींद टूटी। उसने तुरंत पति को इसकी जानकारी दी। तब पता चला कि वो मां का टच स्क्रीन वाला मोबाइल भी ले गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।मां बोली- दोनों खाना खाकर सो गए, फिर सुध-बुध न रहीपिता ने बताया कि उसकी पत्नी व 14 साल की बेटी रात को दुकान का काम खत्म होने के बाद वहीं बने कमरे में सो गई। उसकी पत्नी सुबह दूसरे घर लौटी तो बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों खाना खाकर कमरे में सो गई। उसके बाद उसे कोई सुध-बुध न रही। सुबह करीब 7 बजे आंख खुली तो उसने बेटी को कमरे में नहीं पाया। जिसके बाद पड़ोसियों को पूछा लेकिन उन्होंने भी देखने से इन्कार कर दिया। फिर रिश्तेदारों के यहां तलाशने पर भी बेटी नहीं मिली। उन्होंने शक जताया कि भजन मनी नाम का युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मोबाइल से उनकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी है।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 06:45 UTC