खास बातें शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान अक्षय कुमार के साथ काम न करने की वजह बताई 'सारे जहां से अच्छा है' शाहरुख की अगली फिल्मशाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को एक साथ स्क्रीन पर देखना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. शाहरुख खान ने खुलासा कर दिया है कि आखिर दोनों एक साथ एक फिल्म में क्यों नजर नहीं सकते हैं. शाहरुख खान और अक्षय कुमार की जोड़ी अभी तक पर्दे पर नहीं देखने को मिली है. हालांकि अक्षय कुमार ने शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है (1997)' में कैमियो भी किया था. यही नहीं, अक्षय कुमार की फिल्म 'हे बेबी (2007)' के सॉन्ग 'मस्त कलंदर' में शाहरुख खान कैमियो कर चुके हैं.
Source: NDTV February 05, 2019 09:22 UTC