Hindi NewsLocalRajasthanBikanerFrom Today, Teachers Of Grade Second Will Be Able To Apply Online, Even Without Applying, Preparing To Remove The Teachers Stuck In The Cityशिक्षा विभाग में ट्रांसफर: आज से ग्रेड सेकंड के टीचर्स कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, बिना आवेदन भी शहर में डटे टीचर्स हटाने की तैयारीबीकानेर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकशिक्षा निदेशालयराज्य के सरकारी स्कूल्स में पढ़ा रहे ग्रेड सेकंड के ट्रांसफर के लिए आज दोपहर तीन बजे से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। महज तीन दिन में सभी टीचर्स को आवेदन करना होगा, इसके बाद ये लिंक बंद हो जायेगा। खास बात ये है कि सुविधाजनक स्थान पर जाने के लिए आवेदन किया जा सकता है लेकिन जिन टीचर्स को हटाया जाना है, उनके आवेदन की जरूरत नहीं है, विभाग अपने स्तर पर ही इन्हें दूरस्थ गांवों में भेज सकते हैं।दरअसल, ग्रेड सेकंड के अधिकांश टीचर्स राज्य में विषय अध्यापक के रूप में काम कर रहे हैं और इन्हीं के ट्रांसफर सबसे पहले करने की तैयारी हो रही है। राज्यभर में डेढ़ लाख से अधिक ग्रेड सेकेंड के टीचर्स है, जिसमें हजारों के तबादले अभी हो जायेंगे।गांवों में खाली होंगे पदहर कोई अपना ट्रांसफर गांव से शहर में चाहता है जबकि शहरी स्कूल्स में पद रिक्त ही नहीं है। ऐसे में वाइसवर्सा (दो टीचर्स को एक-दूसरे की जगह) ट्रांसफर होंगे। इससे पहले भी कई बार ऐसे ही टीचर्स को हटाकर ग्रामीण टीचर्स को शहर में लगाया गया है। वहीं कुछ स्कूलों में पहले से रिक्त चल रहे पद भी इस प्रोसेस के बाद भर जायेंगे। वहीं ग्रामीण स्कूल्स में सब्जेक्ट टीचर्स के पद खाली होने जा रहे हैं। हर बाद बड़े स्तर पर ट्रांसफर के बाद ऐसे ही होता है।सिफारिश का बोलबालाटीचर्स ट्रांसफर में सिफारिश का ही बोलबाला रहा है। यहां तक कि सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को टारगेट दिया जाता है कि उनके क्षेत्र के इतने टीचर्स का ट्रांसफर करवाने के लिए अपनी लिस्ट दें। उसी लिस्ट को आधार मानकर ट्रांसफर किए जाते हैं। बस इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जरूरी होगा।नहीं बनी ट्रांसफर पॉलिसीशिक्षा विभाग पिछले लंबे समय से ट्रांसफर पॉलिसी की बात कर रहा है लेकिन अब तक बनी नहीं है। इसके प्रस्ताव आज भी विभाग के पास पड़े हैं लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। ऐसे में टीचर्स को पॉलिसी के बजाय सिफारिश पर हटाया जाता है।अंतिम दिनों में आदेशग्रेड सेकेंड के ट्रांसफर के लिए आवेदन भले ही अभी लिए हैं लेकिन इसके आधार पर ट्रांसफर रोक हटने के अंतिम दिनों में होगी। ऐसे में अगस्त में तब ट्रांसफर लिस्ट जारी की जायेगी, जब फिर से रोक लग चुकी होगी। न सिर्फ ग्रेड सेकेंड बल्कि अन्य टीचर्स के ट्रांसफर भी अंतिम दिनों में होंगे, ताकि टीचर्स बाद में ज्वाइन करने के लिए मजबूर रहें।
Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 04:41 UTC