शिमला रिज मैदान पर पहुंच गई हरियाणा नंबर की कार, संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्र में गाड़ी ले जाने पर है प्रतिबंध - News Summed Up

शिमला रिज मैदान पर पहुंच गई हरियाणा नंबर की कार, संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्र में गाड़ी ले जाने पर है प्रतिबंध


जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को उस समय हैरानी की स्थिति बन गई, जब हरियाणा नंबर की एक कार प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गई। रिज मैदान पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। चालक बारिश के बीच कार को रिज मैदान तक ले आया और मैदान का चक्कर लगाने के बाद लौटने लगा। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया।रविवार दोपहर के समय शहर में बारिश हो रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार रिज मैदान पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने कार को रिज मैदान पर घुमाया और वापस लौटने लगा, लेकिन रास्ते में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की।वहीं कार चालक ने युवक को बताया कि वह रास्ता भटक गया था और गलती से रिज मैदान पर आ पहुंचा।संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्र है रिज मैदान दरअसल, रिज मैदान शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ एक संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्र भी है। यहां आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों के अनुसार केवल विशेष परिस्थितियों में ही वाहनों को रिज मैदान तक जाने की अनुमति दी जाती है।प्रशासन ने तय किए हैं नियम प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों के तहत केवल राज्यपाल और राष्ट्रपति के काफिले से जुड़े वाहन ही रिज मैदान तक जा सकते हैं। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे एंबुलेंस, पानी की सप्लाई करने वाले वाहन और कचरा उठाने वाली गाड़ियां ही इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकती हैं। आम वाहनों के लिए यहां पूरी तरह प्रतिबंध लागू है।


Source: Dainik Jagran March 15, 2026 15:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */