शिव के रौद्र रूप में सपना चौधरी, थम नहीं रहा Video देखने का सिलसिलानई दिल्ली(जेएनएन)। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इंस्ट्राग्राम पर अपने एक वीडियो के कारण फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। सपना चौधरी ने मोबाइब ऐप के जरिये इस वीडियो को तैयार किया है, और वे भगवान शिव के गेटअप में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी शिव का रौद्र रूप दिखा रही हैं। लेकिन सपना चौधरी के फैन्स को उनका ये रूप बहुत पसंद आ रहा है, और वे बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। वैसे भी सपना को फैन्स का दिल जीतना आता है, और वे इस वीडियो के जरिये एक बार फिर दिल जीतने में सफल रही हैं।सपना की हर अदा निरालीवैसे तो सपना चौधरी की हर अदा निराली है। सपना चौधरी कभी अपने डांस वीडियो से धूम मचाती हैं, तो कभी सपना की फिल्म का ट्रेलर लोगों को झूमने को मजबूर करता है। भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में डांस नंबर करने के बाद सपना चौधरी अब 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से बॉलीवुड में भी डेब्यू कर रही हैं।कम उम्र में डांसिंग की दुनिया से करियर की शुरुआतसपना चौधरी ने बहुत कम उम्र में डांसिंग की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की थी। सपना चौधरी ने ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करियर शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे वे आगे बढ़ती गईं और एक ऐसा समय आया जब वे हरियाणा की जानी-पहचानी शख्सियत बन गईं। लेकिन बिग बॉस-11 ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। अब सपना चौधरी भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल में भी शो कर रही हैं, और उनकी बतौर एक्टर बॉलीवुड फिल्म 'दोस्त के साइड इफेक्ट्स' 8 फरवरी को रिलीज हो रही है।Posted By: Sanjeev Tiwari
Source: Dainik Jagran February 07, 2019 06:11 UTC