शुभमन गिल समेत टीम इंडिया से बाहर हुए 3 प्लेयर, पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार जाएंगे इंग्लैंड - News Summed Up

शुभमन गिल समेत टीम इंडिया से बाहर हुए 3 प्लेयर, पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार जाएंगे इंग्लैंड


शुभमन गिल समेत टीम इंडिया से बाहर हुए 3 प्लेयर, पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार जाएंगे इंग्लैंडRizwan Noor Khanइंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने गई टीम इंडिया के 3 प्लेयर्स सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाहर होने वाले प्लेयर्स में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल समेत 3 प्लेयर शामिल हैं। इनकी जगह श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया के दो बल्लेबाजों को इंग्लैंड टूर के लिए बुलावा आया है। वहीं, कोरोना के कारण आईसोलेट हुए रिषभ पंत और रिद्धिमान साहा वापस टीम के साथ जुड़ गए हैं।भारत लौटेंगे शुभमन गिलबीसीसीआई के अनुसार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बाएं पैर के पिछले हिस्से में चोट के कारण परेशान चल रहे थे। उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान चोट लगी थी। मेडिकल टीम ने उनका एमआरआई स्कैन कराया था जिसके बाद चोट गंभीर पाए जाने पर उन्हें इंग्लैंड टूर से बाहर किया गया है। वह भारत लौटेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।वॉशिंगटन सुंदर की चोट गंभीरऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी बाएं हाथ में चोट की वजह से मुश्किल में हैं। मेडिकल टीम के अनुसार उन्हें रिकवर होने में समय लगेगा। ऐसे में वह बॉलिंग के लिए फिट नहीं हैं। इंग्लैंड टूर से उन्हें भी बाहर किया गया है। इसी तरह स्टैंडबाई प्लेयर आवेश खान भी अंगूठे में लगी चोट से परेशान हैं। प्रैक्टिस मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी, एक्सरे के बाद फ्रैक्टचर पाया गया है। वह भी टूर से बाहर हो गए हैं।पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार को बुलावाशुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर के इंग्लैंड टूर से बाहर होने पर उनकी जगह टीम में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को 21 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। बता दें कि ये दोनों बल्लेबाज इन दिनों श्रीलंका दौरे पर गई टीम के साथ हैं। दोनों प्लेयर्स टीम से जुड़ने के लिए जल्द ही इंग्लैंड का सफर करेंगे।पंत और साहा टीम के साथ जुड़ेंगेबीसीसीआई के मुताबिक कोरोना के कारण आईसोलेट रहे रिषभ पंत अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। उन्हें बीते दिनों मैदान पर अभ्यास करते देखा गया था। वहीं, बॉलिंग कोच बी अरुण और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और अभिमन्यु ईश्वरन भी आईसोलेशन से बाहर आ चुके हैं। ये सभी डरहम में टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे।


Source: Dainik Jagran July 26, 2021 08:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */