Hindi NewsLocalUttar pradeshJaunpurNonariDainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar, Latest Dainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar Latest News Blanket Distribution At Shri Ram Janaki Templeश्रीराम जानकी मंदिर में कंबल वितरण: जरूरतमंदों को ठंड से मिली राहत, की सराहनाचन्द्रशेखर पटेल | नोनारी(मडियाहू ), जौनपुर 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकजरूरतमंदों को कंबल बांटा गया।मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम जानकी व रामबाग धर्मशाला सेवा ट्रस्ट द्वारा एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जरूरतमंद और असहाय लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी की।कार्यक्रम में मड़ियाहूं विधायक डॉ. पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. पटेल ने कहा कि ठंड में असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को राहत प्रदान करते हैं।इस दौरान क्षेत्र के कुछ सक्रिय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने समाज में जागरूकता फैलाने और जनसमस्याओं को सामने लाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सहयोगियों को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर रंजीत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, भग्गा, सोनू, रामजीत, सभाजीत, राजेश, अमित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।उपस्थित लोगों ने सेवा ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों के आयोजन की अपेक्षा जताई।
Source: Dainik Bhaskar January 08, 2026 10:40 UTC