श्रीलंका में सीरीज से पहले ही युवा बल्लेबाज पर लगा बैन, बोर्ड ने लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया - News Summed Up

श्रीलंका में सीरीज से पहले ही युवा बल्लेबाज पर लगा बैन, बोर्ड ने लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया


श्रीलंका में सीरीज से पहले ही युवा बल्लेबाज पर लगा बैन, बोर्ड ने लाखों रुपये का जुर्माना भी लगायाRizwan Noor Khanशिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने युवा बल्लेबाज भानुका राजपक्ष को नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए 1 साल का बैन लगा दिया है। इसके अलावा बोर्ड ने भानुका पर कई लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और प्लेयर्स में अलग अलग मामलों को लेकर बीते कुछ वक्त से टकराव की स्थिति बनी हुई है।श्रीलंकाई युवा बल्लेबाज पर कार्रवाईश्रीलंका के युवा बल्लेबाज भानुका राजपक्ष कांट्रैक्ट नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। ईएसपीएल क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट 2019-20 के उल्ल्ंघन के आरोप में भानुका पर कार्रवाई की है। इंग्लैंड दौरे के लिए श्रीलंका टीम से बाहर किए जाने पर भानुका ने मीडिया के सामने आकर बोर्ड का विरोध किया था।5 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाश्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भानुका राजपक्ष को सभी फॉरमेट में क्रिकेट से एक साल के लिए बैन कर दिया है। हालांकि, यह बैन 2 साल बाद से लागू होगा। इस दौरान बोर्ड भानुका पर दो साल तक नजर रखेगा। बोर्ड ने भानुका पर 5 हजार डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 3.71 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।7 T20I खेल चुके भानुका29 साल के भानुका राजपक्ष फिलहाल भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान श्रीलंका स्क्वॉड में शामिल हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज भानुका ने अक्टूबर 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया था। अबतक वह 7 अंतराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वनडे और टेस्ट में भानुका अभी डेब्यू के इंतजार में हैं।प्लेयर्स और बोर्ड के बीच मनमुटावश्रीलंका क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड दौरे से लौटी है। जहां उसे वनडे और टी20 सीरीज गंवानी पड़ी है। इंग्लैंड दौरे पर कई खिलाड़ी कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन के चलते टीम से बाहर किए गए थे। जबिक, बीते कुछ वक्त से प्लेयर्स और बोर्ड के बीच कॉन्ट्रैक्ट को लेकर टकराव चल रहा है। जुलाई के अंत में श्रीलंका बोर्ड लंका प्रीमियर लीग भी आयोजित करने वाला है।…NextBhanuka Rajapaksa has been fined for a breach of contract and is essentially on probation for two years, having been handed a one-year ban as a suspended sentence Despite the punishment, the batter has been included in the training squad ahead of the India series — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 5, 2021ये भी पढ़ें :खेल रत्‍न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए लिस्‍ट में इन 5 क्रिकेटर्स के नामICC Ranking: रोहित शर्मा टेस्‍ट में दुनिया के नंबर वन ओपनरBCCI ने कहा- भारत में नहीं यूएई में खेला जाएगा T20 वर्ल्‍डकपतीरंदाजी विश्वकप में पति-पत्नी की जोड़ी ने रचा इतिहासफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा


Source: Dainik Jagran July 05, 2021 12:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */