Hindi NewsLocalUttar pradeshPrayagrajShreesh Mehrotra Is The New President Of Bar Council Of Uttar Pradesh,Pradeep And Rakesh Get Equal Votes On The Post Of Vice president, The Tenure Will Be For Six Monthsश्रीश मेहरोत्रा बने UP बार काउंसिल के अध्यक्ष: उपाध्यक्ष पद पर लखनऊ के प्रदीप और प्रयागराज के राकेश के बीच मुकाबला बराबरी का रहाप्रयागराज 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकबरेली से काउंसिल के सदस्य हैं श्रीश मेहरोत्रा।बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और को-चेयरमैन के पद पर रविवार को मतदान हुआ। चुनाव में बरेली से काउंसिल के सदस्य श्रीश कुमार मेहरोत्रा ने बाजी मारी। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी मधुसूदन त्रिपाठी को महज दो मतों से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर लखनऊ के प्रदीप कुमार सिंह और प्रयागराज के राकेश पाठक के बीच मुकाबला बराबरी का रहा।श्रीश मेहरोत्रा व मदन त्रिपाठी के बीच था सीधा मुकाबलाअध्यक्ष पद के चुनाव में कुल चार लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें इमरान माबूद खा और प्रशांत सिंह अटल ने बाद में अपने पर्चे वापस ले लिए। श्रीश कुमार मेहरोत्रा और मधुसूदन त्रिपाठी के बीच सीधे मुकाबला था। श्रीश कुमार को कुल 14 मत मिले जबकि, मधुसूदन त्रिपाठी को 12 मत ही प्राप्त हुए। चुनाव में बार काउंसिल के सभी 25 सदस्यों व महाधिवक्ता सहित कुल 26 लोगों ने मतदान किया।उपाध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों को मिले 13-13 मतउपाध्यक्ष पद पर लखनऊ के प्रदीप कुमार सिंह और प्रयागराज के राकेश पाठक के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। दोनों को 13-13 मत प्राप्त हुए । दोनों ने आपसी सहमति के आधार पर 6-6 माह का कार्यकाल लिया। को-चेयरमैन के लिए अखिलेश कुमार अवस्थी, अंकज मिश्र, जय नारायण पांडे, प्रशांत सिंह अटल और शिव किशोर गौड़ को निर्वाचित घोषित किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 6 जुलाई से 1 वर्ष के लिए होगा।इस बार अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष का होगाबार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य समितियों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए होता है। संयोग से पिछले दो चुनावों से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो-दो लोग विजयी होते रहे हैं। एक अध्यक्ष को छह माह का कार्यकाल ही मिल पाता था। इस बार अध्यक्ष पद पर तो एक ही उम्मीदवार जीता है, मगर उपाध्यक्ष पर फिर से दो लोगों के जीतने से कार्यकाल बांटना पड़ेगा।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 03:53 UTC