संकटमोचन बना 5 KG एलपीजी सिलिंडर, श्रमिकों सहित सभी के लिए 1150 रुपये में उपलब्ध, लाइन लगाने की जरूरत नहीं - News Summed Up

संकटमोचन बना 5 KG एलपीजी सिलिंडर, श्रमिकों सहित सभी के लिए 1150 रुपये में उपलब्ध, लाइन लगाने की जरूरत नहीं


नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले में अब एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए पांच किलोग्राम सिलिंडर संकटमोचन साबित हो रहा है। यह सिलिंडर श्रमिकों सहित सभी के लिए महज एक हजार 150 रुपये में उपलब्ध हैं, जिसके लिए उपभोक्ताओं को अपना एक पहचान दस्तावेज एजेंसी पर पेश करना होगा और उन्हें आसानी से सिलिंडर मिल जाएगा। ऐसे में घरेलू सिलिंडर खत्म होने पर छोटा सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए मददगार साबित होगा।बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि श्रमिकों के लिए पांच किलोग्राम सिलिंडर की आपूर्ति में बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के साढ़े पांच लाख और व्यावसायिक सिलिंडर के 40 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं।इनको 40 से अधिक गैस एंजेंसियों के माध्यम से सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती है। अब भी जिले में हर दिन घरेलू सिलिंडरों की 12 हजार से अधिक बुकिंग हो रही है और 10 हजार से अधिक आपूर्ति की जा रही है।इसके बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति नहीं होने से वह परेशान हो रहे हैं और सीधे गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं, ऐसे में लाइन लगने से अव्यवस्था बन रही है।इसी बीच शासन के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी गैस एजेंसियों को पांच किलोग्राम का सिलिंडर उपलब्ध करवाया है, जिससे वह उपभोक्ताओं की डिमांड पर एक दस्तावेज का सत्यापन कर सिलिंडर दे सकेंगे।40 गैस एजेंसियों को दिए दो हजार सिलिंडरभारत, इंडेन व एचपी की कुल 40 गैस एजेंसियां हैं, जिन्हें अब तक करीब दो हजार पांच किलोग्राम के सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। जो कि नए उपभोक्ताओं को एक हजार 150 रुपये में सिलिंडर दे सकेंगी, जबकि जिनके पास पहले से पांच किलोग्राम के सिलिंडर हैं वह 585 रुपये में भरा हुआ सिलिंडर ले सकेंगे।


Source: Dainik Jagran April 08, 2026 02:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */