संगरूर में कोविड मरीजों के लिए 200 आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध : डीसी - News Summed Up

संगरूर में कोविड मरीजों के लिए 200 आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध : डीसी


संवाद सूत्र, संगरूरजिला प्रशासन कोविड मरीजों को बेहतर सेहत सुविधाएं देने को वचनबद्ध है। जिले में आक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मौजूद हैं। यह कंसंट्रेटर समूह एसएमओ को सौंप दिया गया है। यह जानकारी डीसी संगरूर रामवीर ने साप्ताहिक फेसबुक लाइव प्रोग्राम के दौरान जिला निवासियों से रूबरू होते हुए दी।उन्होंने कहा कि जिले में कोविड मरीजों के लिए सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। घर में एकांतवास मरीजों को फतेह किट मुहैया करवाई जा रही है, जिसमें प्लस आक्सीमीटर उपलब्ध हैं जिससे मरीज अपनी सेहत की जांच कर सकता है। यदि मरीज के शरीर में ऑक्सीजन का लेवल 94 फीसदी से नीचे हो तो तुरंत डाक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सेहत विभाग की टीम द्वारा एकांतवास गंभीर मरीजों को दिन में दो बार व आम मरीजों को एक बार फोन कर सेहत का जायजा लिया जाता है। यदि आगामी दिनों में कोविड केस में गिरावट आती है तो जिले में लगाई पाबंदियों को कम किया जा सकता है। उन्होंने समूह जिला निवासियों को सरकार व सेहत विभाग की हिदायत का पालन करने की अपील की। जिले में कोविड की ताजी स्थिति संबंधी बताया कि अब तक 416491 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई है, इनमें से 402280 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में 11787 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में 1528 एक्टिव केस हैं। बुधवार को 151 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 26, 2021 12:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */