संसद में उठा सवाल संस्कृत श्लोक धर्मनिरपेक्ष हैं या नहीं? सांसद ने मोदी सरकार से रुख साफ करने के लिए कहा - News Summed Up

संसद में उठा सवाल संस्कृत श्लोक धर्मनिरपेक्ष हैं या नहीं? सांसद ने मोदी सरकार से रुख साफ करने के लिए कहा


केंद्रीय विद्यालयों में संस्कृत श्लोक ‘असतो मा सद्गमय' को अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन बताने वाली सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका का उल्लेख करते हुए बीजू जनता दल (बीजद) के एक सदस्य ने मंगलवार को लोकसभा में मांग की कि सरकार को इस पर अदालत और सदन में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. याचिका में कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालयों की प्रार्थना में शामिल ये श्लोक अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकार एवं नास्तिकों, अनीश्वरवादियों, संशयवादियों, तर्कवादियों और ऐसे लोग जिनका प्रार्थना की व्यवस्था में विश्वास नहीं है उनके अधिकारों का उल्लंघन करते हैं. उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट में अपना रुख रखना चाहिए और सदन में भी जवाब देना चाहिए. शून्यकाल में ही समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और राजद के जयप्रकाश नारायण यादव ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भर्ती के लिए ‘200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली' को बहाल करने की मांग की. सदस्यों ने कोलकाता में सीबीआई अधिकारियों और पुलिस के बीच गतिरोध के मामले में सदन में तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के हंगामे के बीच ही शून्यकाल में अपनी बात रखी.


Source: NDTV February 05, 2019 08:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */