सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत: बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार - News Summed Up

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत: बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार


Hindi NewsLocalBiharOld Man Died In Road Accident In Begusarai; Bihar Accident Latest Newsसड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत: बेगूसराय में अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरारबेगूसराय 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकसड़क हादसे में युवक की मौत।बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी लेकर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। घटना चौराहे थाना क्षेत्र के रामपुर कचहरी के समीप की है।मजदूरी के लिए जा रहे थे मिलमृतक व्यक्ति की पहचान खोदावंदपुर थाना के सागी वार्ड नंबर 10 के रहने वाले धार्मिन साह का 60 वर्षीय पुत्र राम कुमार साह के रूप में की गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। रामकुमार साह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर हसनपुर चुरा मिल में मजदूरी के लिए उसी रास्ते से प्रतिदिन की तरह जा रहे थे। जब रामपुर कचहरी के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने साइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे राम कुमार साह का घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।कार्रवाई में जुटी पुलिसस्थानीय लोगों ने सड़कों पर ही मृत पड़ा देखकर इसकी सूचना छौड़ाही थाने पुलिस को दी। वहीं घटनास्थल पर 1 घंटे के बाद छौराही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया तो मृतक के पास से आधार कार्ड और मोबाइल से उनकी पहचान हुई। इस घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। फिलहाल, छौड़ाही थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Source: Dainik Bhaskar June 29, 2021 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */