Hindi NewsLocalRajasthanKotaThe Truck Hit The Bike Rider, The Bike Driver Fell 10 Feet Away, Died On The Spot Due To The Tire Climbing Of The Truck Kota Rajasthanसड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, 10 फीट दूर जाकर गिरा, ट्रक का टायर चढ़ने से आंतें आई बाहरकोटा 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकNH-52 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 10 फीट दूर गिरा बाइक चालक, ट्रक का टायर चढ़ने से मौके पर तोड़ा दमजिले के सुकेत थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई।सर की पुलिया पर NH-52 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 10 फीट दूर जा गिरा। ट्रक का टायर बाइक सवार पर चढ़ गया। उसकी आंतें बाहर आ गई। दोनों पैर टूट गए। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को खुलवाया।हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 10 फीट दूर जा गिरा। ट्रक का टायर बाइक सवार पर चढ़ गयासुकेत एसएचओ रामपाल ने बताया सर की पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संभवत किसी बड़ी गाड़ी का टायर बाइक सवार पर चढ़ा है।मृतक की शिनाख्त नही हुई है। ये भी जानकारी नही मिली है कि बाइक सवार कहां से आ रहा था, कहां को जा रहा था। शव को मोर्चरी में रखवाया है। कारणों की तलाश की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 07:18 UTC