सनातन जागरण मंच ने एकता और संस्कार का संदेश दिया - Jagdalpur News - News Summed Up

सनातन जागरण मंच ने एकता और संस्कार का संदेश दिया - Jagdalpur News


भास्कर न्यूज | जगदलपुर. मावली माता मंदिर परिसर में गुरुवार को सनातन जागरण एकता मंच द्वारा तुलसी पूजन का भव्य आयोजन किया गया। हर हिन्दू सेना हो, हर हिन्दू सनातनी हो और भारतमाता व हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा को सशक्त करने के लक्ष्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शोभा चैतन्य कीर्तन मंडल द्वारा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ से बढ़ी। भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि हिन्दू धर्म से जुड़े पर्व और आयोजन प्रत्येक सनातनी के संस्कार और संस्कृति में जागरण की भावना उत्पन्न करते हैं। सनातन जागरण एकता मंच का उद्देश्य सभी सनातनियों को एकता के सूत्र में बांधकर सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त करना है। तुलसी पूजन कार्यक्रम में मंच अध्यक्ष दामोदर कुमार, सचिव नलिन शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।11,001 दीप जलाने के साथ होंगे कई सारे कार्यक्रम: इसी क्रम में मंच ने आगामी 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्रीराम मंदिर, समुंद चौक में भव्य आलोक पर्व के आयोजन की घोषणा की। इस अवसर पर राम दरबार झांकी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं 11,001 दीपों का प्रज्वलन सहित विभिन्न सांस्कृतिक व सांस्कारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Source: Dainik Jagran December 30, 2025 19:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */