Hindi NewsLocalUttar pradeshJhansiPaharpuraBhagwat Kalash Yatra Took Place In SamtharLatest Jhansi News, Jhansi Dainik Bhaskar News, Dainik Bhaskarसमथर में भागवत कलश यात्रा निकली: सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, भक्तिमय हुआ क्षेत्रशुभम त्रिपाठी | पहाड़पुरा(मोठ), झांसी 18 घंटे पहलेकॉपी लिंककार्यक्रम।झांसी जिले के समथर कस्बे के मोहल्ला काली मर्दन में रविवार को भागवत कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई और जगह-जगह जलपान की व्यवस्था कर यात्रियों का स्वागत किया गया।कलश यात्रा के बाद कथावाचक भगवतनारायण शास्त्री ने विधि-विधान से श्रीमद्भागवत पूजन संपन्न कराया। पूजन के उपरांत प्रथम दिवस की कथा का शुभारंभ हुआ। इसमें भागवत महात्म्य और कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथा की मुख्य यजमान पारीक्षित कमला देवी रहीं।कार्यक्रम के दौरान रामकुमार तिवारी ने कलश पूजन और आरती की, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में मोहल्लेवासियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर पं. रामाधर पाण्डेय, श्यामजी तिवारी, लल्लू राजा गुर्जर, छुन्ना गुर्जर, मोनू नगाइच, परशुराम उपाध्याय, हर्ष तिवारी सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
Source: Dainik Bhaskar December 21, 2025 12:28 UTC