महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का इस तरह असमय जाना सभी को दुखी कर गया।- विजय सिंह 'कौशिक'राजनीति में वे कई मायनों में सबसे अलग थे। वे अपनी साफगोई के लिए जाने जाते थे। राजनीति उन्हें विरासत में मिली, लेकिन पहचान उन्होंने अपने फैसलों से बनाई। सांगली-बारामती की मिट्टी से उठकर राज्य की सत्ता तक उनकी पहुंच परिवार के कारण ही संभव नहीं हुई थी, बल्कि प्रशासनिक पकड़, संख्याबल की समझ और राजनीति में सही मौके को पहचानने के उनके कौशल का परिणाम था।
Source: Dainik Bhaskar January 29, 2026 06:53 UTC