सरकारी नौकरी: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के 120 पदों के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स से मांगे आवेदन, 15 अगस्त तक करें अप्लाई - News Summed Up

सरकारी नौकरी: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के 120 पदों के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स से मांगे आवेदन, 15 अगस्त तक करें अप्लाई


Hindi NewsCareerOil India Sarkari Naukri Oil India Junior Assistant Posts Recruitment 2021 Oil India Limited Notification: 120 Vacancies Check Vacancy Details And How To Applyसरकारी नौकरी: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के 120 पदों के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स से मांगे आवेदन, 15 अगस्त तक करें अप्लाई18 घंटे पहलेकॉपी लिंकऑयल इंडिया लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट oil-india.com के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त तक जारी रहेगी।पदों की संख्या- 120कैटेगरी पद संख्या जनरल 54 एससी 8 एसटी 14 ओबीसी 32 ईडब्ल्यूएस 12योग्यताआवेदन करने वाले कैंडिडेट्स सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 40 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 पास होने चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास कम से कम 06 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए। MS वर्ड, MS एक्सेल, MS पावरपॉइंट आदि की नॉलेज होना भी जरूरी है।आयु सीमाइन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, एससी-एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 35 साल और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए आयु सीमा 18 से 33 साल तय की गई है।जरूरी तारीखें-आवेदन शुरू होने की तारीख- 1 जुलाई1 जुलाई आवेदन की आखिरी तारीख- 15 अगस्तसिलेक्शन प्रोसेसइन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा।सैलरीइन पदों के लिए सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने ग्रेड 3 के तहत 26,600 रुपए से 90,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।एप्लीकेशन फीससामान्य और ओबीसी- 200 रुपए200 रुपए एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यागं/भूतपूर्व सैनिक- कोई फीस नहींऐसे करें आवेदनइच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 15 अगस्त तक ऑल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट oil-india.com के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 02, 2021 10:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */