सरपंच के चाचा का टशन: सैनिक के रिटायर होने पर अवैध हथियार से खुलेआम की फायरिंग, पुलिस के पास पहुंचा वीडियो, आरोपी गांव से हुआ फरार - News Summed Up

सरपंच के चाचा का टशन: सैनिक के रिटायर होने पर अवैध हथियार से खुलेआम की फायरिंग, पुलिस के पास पहुंचा वीडियो, आरोपी गांव से हुआ फरार


Hindi NewsLocalRajasthanBharatpurFiring Openly With Illegal Weapon On The Retirement Of Soldier, Video Reached The Police, Accused Absconded From The Villageसरपंच के चाचा का टशन: सैनिक के रिटायर होने पर अवैध हथियार से खुलेआम की फायरिंग, पुलिस के पास पहुंचा वीडियो, आरोपी गांव से हुआ फरारभरतपुर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकसैनिक के रिटायर होने पर फायरिंग।भरतपुर जिले में इन दिनों एक फायरिंग का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति सैनिक के रिटायर होने पर फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो हलैना थाना इलाके के सरसेना गांव का बताया जा रहा है और इस वीडियो में फायरिंग करने वाला व्यक्ति सरपंच का चाचा रामस्वरूप है।हलैना थाना इलाक़े के सरसैना गांव का रहने वाला निर्भय नाम का एक सैनिक 31 जून को रिटायर्ड हुआ था। रिटायर होने के बाद 1 जुलाई को निर्भय सिंह की तरफ से पूरे गांव को दावत दी गई। इस कार्यक्रम में सरसैना गांव की सरपंच रेनू का चाचा रामस्वरूप भी पहुंचा था। राम स्वरूप ने गांव में अपनी धाक ज़माने के लिए हथियार निकाल कर फायर करना शुरू कर दिया, लेकिन एक फायर के बाद दूसरा फायर मिस हो गया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।जब यह वीडियो हलैना थाना अधिकारी विजय सिंह छोकर के पास पहुंचा तो उन्होंने बताया की यह हथियार अवैध है। अवैध हथियार रखने और फायरिंग करने के जुर्म में राम स्वरूप को गिरफ्तार किया जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी गांव से फरार चल रहा है। वही पुलिस भी आरोपी को लगातार तलाश कर कर रही है।रिपोर्ट- लक्ष्मण देशवाल, हलैना, भरतपुर


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */