सरला बिरला में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम - News Summed Up

सरला बिरला में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम


रांची (ब्यूरो) । सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने 'अनुभवात्मक शिक्षण' विषय पर बीके बिरला सभागार में दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम की मेजबानी की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में पीएस। कालरा और लिपिका पात्रा उपस्थित थे। झारखंड के विभिन्न स्कूलों से 74 शिक्षकों ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सत्र में भाग लिया।विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ प्रदीप वर्मा ने शिक्षण समुदाय के कौशल को बढ़ाने के लिए विद्यालय द्वारा की गई पहल की सराहना की.वहीं स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षकों को अपने अवधारणाओं पर फिर से विचार करने और खुद को रिफ्रेश करने में मदद मिलती है। यह सॉफ्टवेयर को अपडेट करने जैसा है।डांस इंस्टीच्यूट का एनुअल प्रोग्रामगीताली नृत्य एंव संगीत संस्थान का वार्षिक समारोह संस्थापक कत्थक गुरू विपुल चंद्र दास की स्मृति में संत जोसेफ क्लब के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह का उद्घटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर अजीत खेस (प्रोविंसियल, रांची प्रोविंस) तथा गेस्ट ऑफ फादर आनंड डेविड खलखो, पल्ली पुरोहित द्वारा किया गया। इस दौरान संस्थान की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना नृत्य, कत्थक नृत्य, बांग्ला नृत्य, गरबा नृत्य, फ्यूजन नृत्य, छत्तीसगढिया नृत्य, साथ ही बाइबिल पर आधारित नाटक उड़ाव पुत्र प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की मुख्य संचालक चंद्र शालिनी कुजूर ने किया। इस अवसर पर फादर जस्टीन, फादर अशोक शांडिल, सिस्टर जसिंता, अरविंद कुजूर, शोली किस्सपोट्टा और रेशमा समेत अन्य उपस्थित थे।


Source: Dainik Jagran July 10, 2023 16:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */